बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में खेत पर कार्य कर रहे एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में किसान को गंभीर चोटें लगीं और उपचार के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित उमेश कुमार के मुताबिक 31 जनवरी 2026 की शाम करीब छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए।
परिवारजनों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin