Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मुख्य बिजली घर में कर्मचारी अनुपस्थित, उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

दिल्ली रोड स्थित मुख्य बिजली कार्यालय में शुक्रवार को कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कार्यों से पहुंचे उपभोक्ताओं को जब अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर नहीं मिले तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

बताया गया है कि कई लोग बिल संशोधन, शिकायत दर्ज कराने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी संबंधित कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

उपभोक्ताओं ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से आमजन का समय और पैसा दोनों व्यर्थ होता है। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।