Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आईजीआरएस प्रदर्शन में गिरावट पर प्रशासन सख्त


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने नाराजगी जताई है। हालिया समीक्षा में सामने आया कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान में कमी के कारण जिले की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है।

जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर प्राप्त हर शिकायत का निस्तारण गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में बिना मौके पर जांच किए ही शिकायतें निपटा दी गईं, जिससे संबंधित पक्ष असंतुष्ट रहे और दोबारा शिकायत दर्ज करानी पड़ी। इसका सीधा प्रभाव जिले की रैंकिंग पर पड़ा।

आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में जनपद की स्थिति 32वें स्थान पर थी, जो जनवरी में फिसलकर 58वें स्थान पर पहुंच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे से शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।