HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर के चर्चित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
गौरतलब है कि हाल ही में व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई सनसनीखेज डकैती की घटना ने पूरे जनपद में हड़कंप मचा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए थे, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया था।
जांच में सामने आया था कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड एक निलंबित सिपाही था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी, जेवरात और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए थे। डकैती जैसे जघन्य अपराध के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग की कार्यशैली की सराहना हुई है।
इसी उपलब्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
पुरस्कार मिलने पर पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क, सतर्कता और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
.jpg)









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin