Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

उद्योगपति के घर हुई बड़ी लूट के मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में उद्योगपति के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की जांच के दौरान लापरवाही के आरोप सामने आने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी पारस मलिक को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

                                    

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शहर के एक कारोबारी के घर में बदमाशों ने परिवार के सदस्यों और चौकीदार को बंधक बनाकर बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। जांच के दौरान एक पूर्व पुलिसकर्मी की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोगों के नाम भी सामने आने की चर्चा है, जिनका कारोबारी के घर या प्रतिष्ठान से किसी न किसी रूप में संपर्क रहा है।

पुलिस विभिन्न जिलों में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है और लूटकांड के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।