सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

प्रकाशित: 29 जून 2026 को 3:38 pm बजे

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

शेयर करें:

हापुड़। जसरूपनगर निवासी युवती पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में हापुड़ नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में नामजद और लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और थार कार भी बरामद की गई है।

3322678

थाना प्रभारी के अनुसार जसरूपनगर निवासी एक युवती पर कुछ दिन पूर्व पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

3220332

इसी क्रम में थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दस्तोई रोड स्थित दादरी तिराहे के पास से नामजद वांछित आरोपी हुसैन पुत्र जफर आलम निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा थार कार बरामद की गई।

3001140

थाना प्रभारी मनीष चौहान का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Wanted Accused Arrested for Firing at Young Woman, Illegal Pistol and Thar SUV Recovered

Hapur: Hapur Nagar Police has arrested a wanted accused involved in a life-threatening shooting incident in which a young woman from Jasroop Nagar was allegedly fired upon with a pistol. Acting on the accused's disclosure, police also recovered the illegal firearm used in the crime along with the Thar SUV involved in the incident.

3298954

According to police, a case was registered at Hapur Nagar Police Station under Crime No. 353/2026 for the attack on the woman. Following directions to intensify action against criminals and wanted offenders, police launched a search operation to trace the accused.

3221896

During the operation, a police team arrested the accused, identified as Hussain, son of Zafar Alam, a resident of Salai village under Hapur Dehat police station, near Dadri Tiraha on Dastoi Road. During interrogation, the accused led police to the recovery of the weapon allegedly used in the attack.

3220571

Police recovered one illegal .32 bore pistol along with a live cartridge and the Mahindra Thar SUV (Registration No. UP16 DB 4705) that was allegedly used during the commission of the crime. Officials said further legal proceedings are underway. Investigators are also probing the motive behind the attack and whether any other individuals were involved in the incident. The accused is being produced before the court and further action will be taken as per law.

3220709

Police described the arrest as a significant breakthrough in the case and reiterated their commitment to taking strict action against criminal elements in the district.

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ विनीत भटनागर तथा पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ ने गंगा एक्सप्रेसवे का संयुक्त भ्रमण कर

2 दिन पहले