सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गूगल मैप के भरोसे सफर पड़ा भारी, शादी में जा रहा परिवार नाले में फंसा, दो घंटे चला बचाव अभियान

प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:30 am बजे

गूगल मैप के भरोसे सफर पड़ा भारी, शादी में जा रहा परिवार नाले में फंसा, दो घंटे चला बचाव अभियान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। आधुनिक तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता कभी-कभी लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला हापुड़ शहर के श्याम नगर क्षेत्र में सामने आया, जहां गूगल मैप के बताए मार्ग पर चल रहा एक परिवार नाले में जा पहुंचा। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

आधुनिक तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता कभी-कभी लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला हापुड़ शहर के श्याम नगर क्षेत्र में सामने आया, जहां गूगल मैप के बताए मार्ग पर चल रहा एक परिवार नाले में जा पहुंचा। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

                                  


जानकारी के अनुसार दादरी निवासी एक परिवार मेरठ जनपद के किठौर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते की जानकारी के लिए चालक ने मोबाइल पर गूगल मैप का सहारा लिया। इसी दौरान वाहन श्याम नगर क्षेत्र में ऐसे मार्ग पर पहुंच गया, जहां बारिश और जलभराव के कारण सड़क और नाले की पहचान करना मुश्किल था। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को लगा कि पानी भरे मार्ग से वाहन आसानी से निकल जाएगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर कार नाले में उतर गई और बीच में फंस गई। वाहन में परिवार के चार सदस्य और बच्चे सवार थे। अचानक हुए हादसे से सभी घबरा गए और बाहर निकलने में असमर्थ रहे।


घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की सहायता से वाहन को भी नाले से बाहर निकाला गया। कार चालक साहिल ने बताया कि वह गूगल मैप के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ रहे थे। मार्ग पर पानी भरा हुआ था, जिससे सही स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका और वाहन नाले में फंस गया।


रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार के गलत दिशा में पहुंचने की बात सामने आई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले