बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रकाशित: 13 मार्च 2026 को 7:17 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला करीमपुरा में बुधवार रात बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट के साथ पथराव भी होने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है। बताय
HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला करीमपुरा में बुधवार रात बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट के साथ पथराव भी होने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है।
बताया गया है कि मोहल्ले में दो बच्चे खेलते समय आपस में झगड़ पड़े थे। बाद में दोनों बच्चे अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया।
कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। इस घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए अंदर चले गए।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को आता देख कई लोग वहां से निकल गए।
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

