थानों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, आग लगने की स्थिति में बढ़ सकता है खतरा
प्रकाशित: 27 जून 2026 को 7:02 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले के कई थाना और कोतवाली परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं दिख रही है। शुक्रवार को विभिन्न थानों की स्थिति का जायजा लेने पर सामने आया कि कई स्थानों पर लगे अग्निशामक यंत्र या तो समय पर रिफिल नहीं कराए गए हैं या उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है। जानकारी के अ
हापुड़।
जिले के कई थाना और कोतवाली परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं दिख रही है। शुक्रवार को विभिन्न थानों की स्थिति का जायजा लेने पर सामने आया कि कई स्थानों पर लगे अग्निशामक यंत्र या तो समय पर रिफिल नहीं कराए गए हैं या उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, अधिकांश थानों में आग से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव है। कई जगह रेत से भरी बाल्टियां और अन्य प्राथमिक अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले। ऐसे में यदि किसी थाने में आग जैसी आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों के सहारे ही हालात का सामना करना पड़ सकता है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि मालखानों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर अग्निशामक उपकरणों की जांच और रखरखाव जरूरी है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
4 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)