सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

हापुड़ में ‘चमकदार’ चने का खेल बेनकाब, जांच में फेल सैंपल, हजारों किलो माल सीज

प्रकाशित: 21 फ़रवरी 2026 को 8:13 am बजे

हापुड़ में ‘चमकदार’ चने का खेल बेनकाब, जांच में फेल सैंपल, हजारों किलो माल सीज

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। अगर आप बाजार से मिलने वाले अत्यधिक पीले और चमकदार भुने चने खरीद रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। जनपद हापुड़ में खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान ऐसे चने के सैंपल जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। छापेमारी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध चना पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही सीज कर दिया

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

अगर आप बाजार से मिलने वाले अत्यधिक पीले और चमकदार भुने चने खरीद रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। जनपद हापुड़ में खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान ऐसे चने के सैंपल जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। छापेमारी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध चना पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही सीज कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।


जानकारी के अनुसार हालिया अभियान में कई स्थानों से लिए गए सैंपल प्रयोगशाला जांच में फेल पाए गए। विभागीय टीम ने कार्रवाई के दौरान लगभग दो हजार किलो के आसपास चना जब्त कर सीज किया। जांच रिपोर्ट में प्रयुक्त रंग और अन्य तत्व निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि अधिक मुनाफे के लिए कुछ कारोबारी चने को आकर्षक दिखाने हेतु प्रतिबंधित या संदिग्ध रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चने को अस्वाभाविक रूप से पीला और चमकदार बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले कुछ सिंथेटिक रंग लंबे समय तक सेवन पर लीवर और किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ऐसे पदार्थ अधिक जोखिमपूर्ण माने जाते हैं। 


विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रंग और सामान्य बनावट वाले खाद्य पदार्थ ही खरीदने की सलाह दी है। कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। 

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अत्यधिक चमकदार या अप्राकृतिक रंग वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

             

                                               

                                               

                                        

                                                             

                                                            

                                                             


शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
खेल

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।

4 दिन पहले

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
खेल

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली

अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।

4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
खेल

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग

11 दिन पहले

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
खेल

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा

11 दिन पहले