सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

कपड़ा व्यापारी की लूट में भरोसे ने दिया धोखा, ड्राइवर ने साथियों संग रची थी 16.92 लाख की साजिश

प्रकाशित: 2 जून 2026 को 8:09 am बजे

कपड़ा व्यापारी की लूट में भरोसे ने दिया धोखा, ड्राइवर ने साथियों संग रची थी 16.92 लाख की साजिश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से हुई 16.92 लाख रुपये की लूट का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस ड्राइवर पर व्यापारी ने भरोसा कर रखा था, वही इस पूरी वारदात का सूत्रधार निकला। पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लूट की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है। दो

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बाबूगढ़ क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से हुई 16.92 लाख रुपये की लूट का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस ड्राइवर पर व्यापारी ने भरोसा कर रखा था, वही इस पूरी वारदात का सूत्रधार निकला। पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लूट की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है। दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक घायल हो गया।

31 मई की रात हुई लूट की घटना के बाद पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव था। स्वाट टीम और बाबूगढ़ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो शक व्यापारी के ड्राइवर लक्ष्य रावत पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों निहाल अहमद और रिजवान उर्फ मन्नू के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।


क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के मुताबिक ड्राइवर को व्यापारी की गतिविधियों, नकदी के आवागमन और यात्रा की पूरी जानकारी रहती थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ वारदात की योजना बनाई। इसके बाद आरोपितों ने व्यापारी को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली।


ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस टीम जब दोनों आरोपितों की तलाश में पहुंची तो अलीपुर अंडरपास के निकट बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 16.50 लाख रुपये नकद, अवैध पिस्टल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि लूट की वारदात में शामिल सभी मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि निहाल और रिजवान का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों के खिलाफ दिल्ली में हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच के चलते महज 24 घंटे में घटना का सफल अनावरण संभव हो सका। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले