मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

चार पिस्टल, छह तमंचे बरामद, धौलाना पुलिस ने तोड़ी अवैध हथियार नेटवर्क की कमर

By Sushil Sharma16 जनवरी 2026 को 11:23 am बजे2 min read

चार पिस्टल, छह तमंचे बरामद, धौलाना पुलिस ने तोड़ी अवैध हथियार नेटवर्क की कमर

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिला पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई पर नकेल कसते हुए धौलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार अवै

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिला पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई पर नकेल कसते हुए धौलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्टल, छह अवैध तमंचे, 15 कारतूस और हथियारों की सप्लाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक, पिंटू और नमन के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों का आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। 

थाना प्रभारी मनीष चौहान द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान इन शातिरों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑन डिमांड अवैध पिस्टल और तमंचों की सप्लाई करते थे। पिस्टल की कीमत 40 से 45 हजार रुपये और तमंचे 4 से 5 हजार रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। सूत्रों के अनुसार ये आरोपी अलीगढ़ से अवैध हथियार खरीदकर आसपास के जिलों में सक्रिय अपराधियों को सप्लाई करते थे।

चुनाव से पहले इस गिरोह की सक्रियता किसी बड़ी साजिश की ओर भी इशारा कर सकती है। समय रहते कार्रवाई कर धौलाना पुलिस ने न सिर्फ एक बड़े हथियार नेटवर्क को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम उठाया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि धौलाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये गिरोह ऑन डिमांड पिस्टल और अवैध तमंचे सप्लाई करते थे जिनको अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि अवैध पिस्टल 40 से 45 हजार रुपए में बेचते थे तो वहीं अवैध तमंचे को 4 से 5 हजार रुपए में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थें। इस गिरोह के और भी सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है और ये अवैध पिस्टल और अवैध तमंचे कहां से लेकर आते थे इसकी भी जानकारी पुलिस जुटाने में सक्रिय है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने धौलाना पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही पर 15 हजार रुपए का नगद इनाम दिया है।

                                    

                                              

                                 

                                    

                                                     



                                                   

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

2 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

2 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

5 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

5 दिन पहले