होलिका दहन के लिए अलग-अलग मुहूर्त, चार मार्च को खेले जाएंगे रंग
प्रकाशित: 2 मार्च 2026 को 7:27 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। इस बार होली पर्व की तिथियों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। भद्रा और चंद्र ग्रहण के संयोग के कारण होलिका दहन के समय को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रंगों की होली चार मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन दो और तीन मार्च को निर्धारित शुभ समय में किया जा स
इस बार होली पर्व की तिथियों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। भद्रा और चंद्र ग्रहण के संयोग के कारण होलिका दहन के समय को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रंगों की होली चार मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन दो और तीन मार्च को निर्धारित शुभ समय में किया जा सकेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा दो मार्च की शाम 5:55 बजे से शुरू होकर तीन मार्च की शाम 5:07 बजे तक प्रभावी रहेगी। लेकिन पूर्णिमा लगते ही भद्रा काल प्रारंभ हो जाने से दो मार्च की सामान्य संध्या में दहन करना उचित नहीं माना गया है।
तीन मार्च को दोपहर बाद चंद्र ग्रहण रहेगा, जिसका सूतक उसी दिन सुबह 6:20 बजे से लागू हो जाएगा। इस कारण तीन मार्च को सूर्योदय से पहले सुबह लगभग 5:29 से 6:19 बजे के बीच होलिका दहन का समय उपयुक्त बताया गया है।
पूजन के लिए दो मार्च की रात 8:15 बजे के बाद का समय अनुकूल माना गया है। वहीं तीन मार्च की भोर में चार बजे से साढ़े पांच बजे तक भी पूजन किया जा सकता है। कुछ आचार्यों का मत है कि दो मार्च की सुबह 7:30 से 9 बजे तक भी पूजन संभव है, जबकि शाम 6:39 से रात 9 बजे तक भद्रा के अशुभ भाग को छोड़कर दहन करना शास्त्रसम्मत रहेगा।
धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को शुभ मुहूर्त में ही होलिका पूजन और दहन करने की सलाह दी गई है, ताकि पर्व का आयोजन विधि-विधान से संपन्न हो सके।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

