मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रकाशित: 17 जून 2026 को 7:10 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। शहर के छिपीवाड़ा क्षेत्र में स्थापित एक मोबाइल टेलीकॉम टावर से महत्वपूर्ण उपकरण और उसका ढांचा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के प्रतिनिधि फिरोज खान द्वारा दी गई शिका
पिलखुवा। शहर के छिपीवाड़ा क्षेत्र में स्थापित एक मोबाइल टेलीकॉम टावर से महत्वपूर्ण उपकरण और उसका ढांचा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के प्रतिनिधि फिरोज खान द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार टेलीकॉम टावर एक स्थानीय मकान की छत पर स्थापित था। नियमित निरीक्षण के लिए टीम जब साइट पर पहुंची तो वहां टावर का ढांचा, शेल्टर, 20 केवीए क्षमता का डीजल जनरेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरण गायब मिले।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि टावर संचालन से जुड़े प्रमुख उपकरण मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद मामले की सूचना कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और पुलिस से शिकायत की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और चोरी हुए उपकरणों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा
2 दिन पहले
.jpeg)
बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न
3 दिन पहले
भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।
4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य
4 दिन पहले




.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)
