मोबाइल पर सट्टा लगाते तीन लोग दबोचे, तीन अंधेरे में फरार
प्रकाशित: 10 अप्रैल 2026 को 10:17 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खेलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोठीगेट चौकी प्रभारी रंजीत सिंह बुधवा
हापुड़।
नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खेलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोठीगेट चौकी प्रभारी रंजीत सिंह बुधवार रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि देशी शराब के ठेके के पास कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने पंकज निवासी इंद्रलोक कॉलोनी, मनोज गोयल निवासी शिवपुरी और राघव निवासी छज्जूपुरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अनुज त्यागी, शहदेव शास्त्री और सोनू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13,600 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
