एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, छह कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी बंद
प्रकाशित: 25 जून 2026 को 8:03 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान की गई।प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, जांच के समय संबंधित संस्थान आवश
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान की गई।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, जांच के समय संबंधित संस्थान आवश्यक भवन स्वीकृति दस्तावेज, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं प्रस्तुत नहीं कर सके। कई स्थानों पर आग से बचाव के जरूरी उपकरण भी नहीं मिले।
निरीक्षण के बाद हापुड़ और पिलखुवा में संचालित छह कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवन मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य संस्थानों की भी जांच की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
HPDA Takes Action Against Non-Compliant Coaching Institutes, Six Centers Sealed
The Hapur-Pilkhuwa Development Authority (HPDA) has launched an enforcement drive against coaching institutes and libraries allegedly operating without fulfilling mandatory safety and regulatory requirements. As part of the campaign, six establishments were sealed in Hapur and Pilkhuwa.
Officials stated that during inspections, several institutions failed to provide approved building plans, fire department No Objection Certificates (NOCs), and other required compliance documents. In some cases, basic fire safety equipment was also found to be missing.
Following the inspection, authorities took action and sealed six coaching centers and libraries. The move was aimed at ensuring student safety and enforcing building and fire safety regulations.
HPDA officials have indicated that the inspection campaign will continue, and additional action may be taken against institutions found violating prescribed norms.
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
4 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

