पंचायत मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटाने की कवायद, 2.47 लाख प्रविष्टियों की होगी जांच
प्रकाशित: 12 जनवरी 2026 को 7:27 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले को लगभग 2.47 लाख ऐसे मतदाताओं का विवरण भेजा है, जिनके नाम दो या अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना है। इन सभी प्रविष्टियों की जांच अब विकास खंड स्तर की बजाय जनपद स्तर से कराई जाएगी। जांच क
हापुड़।
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले को लगभग 2.47 लाख ऐसे मतदाताओं का विवरण भेजा है, जिनके नाम दो या अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना है। इन सभी प्रविष्टियों की जांच अब विकास खंड स्तर की बजाय जनपद स्तर से कराई जाएगी।
जांच की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों के बूथ लेवल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। यह सत्यापन प्रक्रिया 24 जनवरी तक पूरी की जानी है। अतिरिक्त जांच कार्य के कारण पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 मार्च को किया जाएगा।
इससे पहले भी आयोग की ओर से जिले को करीब 1.69 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। लगभग तीन महीने चली जांच के बाद 44,692 नाम दोहराव के पाए जाने पर मतदाता सूची से हटाए गए थे। इसके बाद करीब 7.57 लाख मतदाताओं की प्रारंभिक सूची जारी कर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। बावजूद इसके आयोग ने दोबारा बड़ी संख्या में संभावित डुप्लीकेट नामों की सूची भेजी है।
पिछली बार यह प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर कराई गई थी, जबकि इस बार जनपद स्तर पर निगरानी रखकर सत्यापन कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गौतम के अनुसार, जांच के बाद जो मतदाता अपने वास्तविक निवास पर पाए जाएंगे, उनके नाम सूची में बने रहेंगे, जबकि अपात्र पाए जाने पर नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले की सभी 272 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि अंतिम सूची प्रकाशित होने से पहले नामावली पूरी तरह साफ और त्रुटिरहित हो सके।
संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के
1 दिन पहले
लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।
4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
4 दिन पहले



.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
