फेसबुक लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से 61 हजार रुपये निकलने का आरोप
प्रकाशित: 10 जून 2026 को 10:06 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSसिंभावली। गांव हिम्मतपुर निवासी एक युवक ने अज्ञात साइबर ठगों पर उसके बैंक खाते से 61 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोहम्मद अफरोज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह जून को वह अ
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर निवासी एक युवक ने अज्ञात साइबर ठगों पर उसके बैंक खाते से 61 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मोहम्मद अफरोज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह जून को वह अपने मोबाइल फोन पर फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसके फेसबुक अकाउंट पर एक अनजान वेबसाइट का लिंक दिखाई दिया। जिज्ञासावश उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि लिंक खुलते ही उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया और ठीक से काम करना बंद कर दिया।
अफरोज के अनुसार, आठ जून को जब उसने अपने बैंक खाते की जानकारी जांची तो पता चला कि उसके खाते से गूगल पे के माध्यम से 61 हजार रुपये की धनराशि निकाली जा चुकी है। उसका कहना है कि उसने स्वयं कोई ऑनलाइन भुगतान या लेनदेन नहीं किया और न ही किसी व्यक्ति को रकम भेजी।
पीड़ित को आशंका है कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगों ने उसके मोबाइल या बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खाते से धनराशि निकाल ली। घटना के बाद उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा
2 दिन पहले
.jpeg)
बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न
3 दिन पहले
भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।
4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य
4 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

