सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

सात गांवों में बनाए जाएंगे नए नाले, करीब 50 लाख रुपये होंगे खर्च

प्रकाशित: 6 मार्च 2026 को 8:09 am बजे

सात गांवों में बनाए जाएंगे नए नाले, करीब 50 लाख रुपये होंगे खर्च

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले के सात गांवों में जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और संभावना है कि अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों में लंबे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले के सात गांवों में जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और संभावना है कि अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से जलभराव और निकासी की समस्या सामने आ रही थी। इसे देखते हुए पंचायत चुनाव से पहले इन समस्याओं के समाधान के लिए कई गांवों में नाले बनाने की योजना तैयार की गई थी, जिसकी औपचारिकताएं अब पूरी हो चुकी हैं।

योजना के तहत ग्राम पीरनगर में सैनी बस्ती से महाराज सिंह के मकान तक करीब 6.55 लाख रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा। ग्राम सरावा में मांगे सैनी के घर से भूषण की दुकान तक लगभग 7.58 लाख रुपये से नाला निर्माण होगा। इसी तरह ग्राम माधापुर में निरंजन कश्यप के घेर से हर्षपाल जाटव के मकान की ओर करीब 7.17 लाख रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा।

इसके अलावा ग्राम मुदाफरा में मुख्य गेट से गौशाला तक करीब छह लाख रुपये से नाला बनेगा। ग्राम झंडा में विनय के खेत से पुराने नाले तक लगभग 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। वहीं ग्राम मुक्तेश्वरा में भी करीब 4.84 लाख रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नाले बनने के बाद गांवों में जलनिकासी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही अन्य गांवों में भी ऐसे कार्य कराने की योजना बनाई जा रही है।

                                                       

                                          

                                          

                                            

                                     

                                    

                                                     

                                                   


शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

1 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

4 दिन पहले