आठ गांवों में जलनिकासी सुधार की तैयारी, 11 नालों का होगा निर्माण
प्रकाशित: 7 फ़रवरी 2026 को 9:02 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आठ गांवों में कुल 11 स्थानों पर नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करीब 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणो
हापुड़।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आठ गांवों में कुल 11 स्थानों पर नालों का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करीब 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
योजना के अनुसार ग्राम पीरनगर में सैनी बस्ती से धर्मपाल के मकान तक लगभग 2.23 लाख रुपये तथा सैनी बस्ती से महाराज सिंह के मकान तक करीब 6.55 लाख रुपये की लागत से नाले बनाए जाएंगे। ग्राम सरावा में मांगे सैनी के मकान से भूषण की दुकान की दिशा में 7.58 लाख रुपये खर्च कर नाला तैयार किया जाएगा।
ग्राम भोवापुर में पहले से बने नाले के अधूरे हिस्से को 2.45 लाख रुपये में पूरा किया जाएगा। वहीं ग्राम माधापुर में निरंजन कश्यप के घेर से हर्षपाल जाटव के मकान तक 7.17 लाख रुपये की लागत से नया नाला बनाया जाएगा। ग्राम मुदाफरा में मेन गेट से गौशाला की ओर छह लाख रुपये में नाले का निर्माण प्रस्तावित है।
इसके अलावा ग्राम झंडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर नालों का निर्माण होगा। विनय के खेत से नाले तक और राजपाल के खेत से काली सड़क तक 7.50-7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि काली सड़क से पुराने नाले तक 2.70 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्राम बिगास में पुराने नाले के शेष कार्य पर 3.40 लाख रुपये और ग्राम मुक्तेश्वरा में घेरों के पास अधूरे नाले को 4.84 लाख रुपये में पूरा कराया जाएगा।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मार्च माह से निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के
1 दिन पहले
लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।
4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
4 दिन पहले





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
