सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में युवक से 20 हजार की ठगी

प्रकाशित: 16 मई 2026 को 11:22 am बजे

ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में युवक से 20 हजार की ठगी

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ने फोन कॉल कर कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया और युवक से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलते ही आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। गढ़ नगर निवासी ललित कुमार के मुताबि

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ने फोन कॉल कर कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया और युवक से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलते ही आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया।

गढ़ नगर निवासी ललित कुमार के मुताबिक शुक्रवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश पर अच्छा फायदा दिलाने का दावा किया। आरोपी ने ट्रेडिंग शुरू कराने के लिए 20 हजार रुपये जमा कराने को कहा। भरोसे में आकर ललित ने बताए गए माध्यम से रकम भेज दी।

पीड़ित ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही आरोपी का फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

इसके बाद ललित कुमार ने मामले की शिकायत जनसुनवाई और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और लोगों को अनजान कॉल पर पैसे ट्रांसफर करने से बचना चाहिए।

                                     

                                     

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले