गुम मोबाइल से किसान के खाते से 88 हजार रुपये उड़ाए, साइबर जांच शुरू
प्रकाशित: 4 जून 2026 को 7:59 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसिंभावली। क्षेत्र के एक किसान के बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 88 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन गुम होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका दुरुपयोग कर खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। माधापुर गांव निवासी मुकेश चंद के अनुसार उनका म
सिंभावली। क्षेत्र के एक किसान के बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 88 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन गुम होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका दुरुपयोग कर खाते से रकम ट्रांसफर कर ली।
माधापुर गांव निवासी मुकेश चंद के अनुसार उनका मोबाइल फोन करीब एक महीने पहले कहीं खो गया था। मोबाइल मिलने के बाद किसी व्यक्ति ने उसमें मौजूद यूपीआई सुविधा का इस्तेमाल करते हुए उनके बैंक खाते से 88 हजार रुपये अपने खाते में भेज लिए।
मोबाइल फोन गुम होने के कारण बैंक खाते से होने वाले लेनदेन की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल सकी। कुछ दिन बाद जब वह अपनी आवश्यकता के लिए बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली, तब उन्हें रकम निकाले जाने का पता चला।
घटना की जानकारी मिलने पर किसान ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले को साइबर अपराध से जोड़कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की सहायता से लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा
2 दिन पहले
.jpeg)
बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न
3 दिन पहले
भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।
4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य
4 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

