HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के प्रांगण में बुधवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुभाष गौतम द्वारा हवन-पूजन के साथ की गई, जिसमें विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की गई।
समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब शिक्षकों ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक विदाई दी। शिक्षकों ने कहा कि यह विदाई किसी सफर का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और गौरवशाली अध्याय की शुरुआत है। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भावनात्मक संदेशों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रिया राणा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, सनोबिया को ‘स्टार ऑफ द बैच’ और ‘मिस फेयरवेल’, सारा को ‘फैशनिस्टा’, शिज़ा को ‘मोस्ट कॉन्फिडेंट’, शिवा को ‘मोस्ट कोऑपरेटिव’, कुशाग्र को ‘मोस्ट डिसिप्लिन्ड’ एवं ‘मिस्टर फेयरवेल’ तथा हर्षित तोमर को ‘यंग अचीवर’ के खिताब से नवाजा गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका डॉ. निधि मलिक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में जहां भी जाएं, अपनी मेहनत, अनुशासन और आचरण से विद्यालय का नाम सदैव रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह विदाई केवल स्कूल जीवन की है, सपनों की उड़ान अभी बाकी है और सफलता की राह आगे खुली हुई है।
समारोह के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुभाष गौतम ने विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम यादगार पलों और भावनात्मक क्षणों के साथ संपन्न हुआ, जिसे छात्र लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin