HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। सिम्भावली थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


थाना प्रभारी के अनुसार, बक्सर रेगुलेटर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। 

पूछताछ में आरोपी की पहचान फैजान पुत्र जमील निवासी ग्राम बक्सर थाना सिम्भावली के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सिम्भावली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।