Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पुलिस की सख्ती जारी, तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी पकड़ा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिम्भावली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।


थाना प्रभारी के अनुसार, अरशद पुत्र यामीन निवासी ग्राम मुदाफरा थाना बाबूगढ़ को ग्राम बैठ नहर चौराहे के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर थाने लाया गया। 

बताया गया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार पूरे जनपद में ऑपरेशन शस्त्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। 

थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।