Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

15 साल से कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी, 24 घंटे में हुआ जटिल ट्यूमर ऑपरेशन


HALCHAL INDIA NEWS

15 साल से कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी, 24 घंटे में सफल हुआ जटिल ट्यूमर ऑपरेशन
हापुड़। स्वास्थ्य सेवाओं में त्वरित निर्णय और विशेषज्ञ उपचार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, हापुड़ ने 70 वर्षीय मरीज हरपाल सिंह के जटिल पैरोटिड ग्रंथि के कैंसर (ट्यूमर) का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन दिया है। करीब 15 वर्षों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भटकना पड़ा, लेकिन कहीं भी समय पर राहत नहीं मिल सकी।

हरपाल सिंह लंबे समय से पैरोटिड ग्रंथि के गंभीर ट्यूमर से पीड़ित थे। कई अस्पतालों में उपचार कराने के प्रयास के बावजूद उन्हें या तो अन्य संस्थानों के लिए रेफर कर दिया गया या लंबी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण ट्यूमर लगातार बढ़ता गया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी प्रभावित होने लगी।


ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जब मरीज सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, हापुड़ पहुंचे, तो यहां की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने उनकी स्थिति का गहन परीक्षण किया। मरीज की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच, मल्टीडिसिप्लिनरी परामर्श और सर्जिकल प्लानिंग की गई। संस्थान की तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ऑपरेशन का निर्णय लिया गया और सफलतापूर्वक सर्जरी संपन्न की गई।

यह जटिल और उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभम मित्तल, डॉ. श्रेया और डॉ. थजाना की टीम ने अत्यंत सावधानी और विशेषज्ञता के साथ की। ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा उपकरणों का उपयोग किया गया, जिससे सर्जरी सुरक्षित और प्रभावी रही।

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है तथा वह तेजी से स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहे हैं। मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, डॉक्टरों की दक्षता, नर्सिंग स्टाफ की देखभाल और पूरे प्रबंधन की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां अन्य संस्थानों में उन्हें केवल निराशा मिली, वहीं यहां उन्हें उम्मीद, विश्वास और सफल उपचार प्राप्त हुआ।

संस्थान की प्राचार्या डॉ. बर्खा गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल, महाप्रबंधक एन. वर्धराजन, निदेशक रघुवर दत्त और चिकित्सा अधीक्षक मेजर जनरल डॉ. सी.एस. अहलुवालिया ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी की सफलता संस्थान की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञता और मजबूत टीमवर्क का प्रमाण है। यह उपलब्धि हापुड़ सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा संदेश है।

संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. जे. रामचंद्रन तथा उपाध्यक्ष राम्या रामचंद्रन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सदैव गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इस प्रकार की सफल चिकित्सकीय उपलब्धियां न केवल मरीजों के जीवन में आशा जगाती हैं, बल्कि संस्थान की सेवा-प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करती हैं।