Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एसकेवी वेंचर्स की कमान डॉ. सन्देश यादव को, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड। 

युवा नेतृत्व और खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में तेजी से उभरते नाम डॉ. सन्देश यादव को एसकेवी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने चेयरमैन – स्ट्रैटेजिक एलायंस पार्टनशिप्स के पद पर नियुक्त किया है। कंपनी ने इसे अपने विस्तार, रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने और खेल व युवा विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

डॉ. सन्देश यादव वर्तमान में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव, प्रशासनिक समझ और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नियुक्ति के बाद डॉ. सन्देश यादव ने एसकेवी वेंचर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, जमीनी स्तर से खिलाड़ियों की पहचान सुनिश्चित करना तथा खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

डॉ. सन्देश यादव ने कहा कि आज देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही समय पर सही मंच, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में ऐसे हजारों युवा हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की क्षमता है, लेकिन संसाधनों और अवसरों के अभाव में उनकी प्रतिभा अक्सर सीमित रह जाती है। 

मेरा प्रयास रहेगा कि एसकेवी वेंचर्स के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। हमारा लक्ष्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाना है। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। हम ‘हर गांव से चैंपियन’ की सोच को धरातल पर उतारने के लिए काम करेंगे, ताकि देश का हर युवा अपने सपनों को पूरा करने का अवसर पा सके। आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे, जहां भारतीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का पूरा अवसर मिले। मेरा विश्वास है कि जब युवाओं को सही दिशा और मजबूत समर्थन मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का गौरव बनते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के गांवों और कस्बों में अपार खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उनका प्रयास रहेगा कि “हर गांव से चैंपियन” की सोच को साकार किया जाए और युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा दी जाए। 

डॉ. यादव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आधार है। आने वाले समय में ऐसे प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में सहायक साबित हों।

एसकेवी वेंचर्स प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने भी विश्वास जताया कि डॉ. सन्देश यादव के नेतृत्व में कंपनी न केवल व्यावसायिक क्षेत्र में मजबूती हासिल करेगी, बल्कि खेल प्रोत्साहन, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और युवा सशक्तिकरण अभियानों के माध्यम से भी नई ऊंचाइयों को छुएगी। कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति युवाओं के लिए बेहतर अवसर तैयार करने के साथ-साथ खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।