HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र में एक निजी स्कूल की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण में पाया गया कि एक स्कूल बिना किसी मान्यता के कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई करा रहा था।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्कूल की हालत बेहद खराब मिली। कक्षाएं टिन शेड के नीचे संचालित हो रही थीं और वहां जरूरी सुविधाओं का अभाव था। पंखे खराब हालत में थे और छात्रों के पास अधिकतर किताबें भी मानक पाठ्यक्रम से अलग पाई गईं।
जांच के दौरान जब स्कूल प्रबंधन से मान्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध प्रमाण नहीं दिखा सके। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि वहां पढ़ने वाले दसवीं के छात्रों का पंजीकरण कहां किया गया है।
अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बिना मान्यता के शिक्षा संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin