HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्धारित तिथि पर होने वाले लोकार्पण को ध्यान में रखते हुए हापुड़ क्षेत्र में लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि कुछ अंतिम कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
जिले से गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे करीब 33 किलोमीटर लंबा है और कई गांवों को जोड़ता है। यहां सिंभावली के पास एनएच-09 और खेड़ा स्याना मार्ग पर दो स्थानों पर चढ़ाव-उतार (इंटरचेंज) विकसित किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
इस मार्ग को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गति सीमा का उल्लंघन करने पर स्वचालित चालान की व्यवस्था भी लागू की गई है। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए यात्रा समय कम करेगा और माल परिवहन को भी आसान बनाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में विकास और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin