Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एलीवेटेड फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक और कार की टक्कर में एक युवक पुल से नीचे गिर गया, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, जनपद बिजनौर के चांदपुर मोहल्ला निवासी अली (21) और अयान (25) रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए दिल्ली से खरीदारी करके घर लौट रहे थे। पिलखुवा फ्लाईओवर पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पंचर हुई कार से टकरा गई।

इस हादसे में अली सड़क पर गिर गया और अयान फ्लाईओवर की रेलिंग से नीचे गिर गया। राहगीरों ने दोनों की स्थिति देख तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। अली को सरस्वती अस्पताल और अयान को जीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पंचर कार को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया है।