HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। छीपीवाड़ा स्थित महा सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करते बच्चों को देखकर उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार कौशिक ने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षाफल वितरण का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन मिलने वाला सम्मान बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह ज्ञान, अनुशासन और मेहनत का आकलन है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जिन छात्रों के अंक कम आए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि और अधिक मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को भी विद्यार्थियों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
उप प्रधानाचार्य विकास कौशिक ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य जैसे मंजू शर्मा, मोनी शर्मा, माधव, निशा शर्मा, अबोध कुमार, हृदय राज, विमल भाटी, मीनाक्षी, हिबा रहमान, बेबी सैनी, अशरा खान, पूनम रानी, इशिता शर्मा, प्राची शर्मा, सानिया, पायल, सपना तोमर, मिथलेश आर्य, राखी, पायल शर्मा, सविता सागर, साहिबा, महक, शिफा सैफी, नीना रुहेला, कमलेश और उमा देवी आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin