HALCHAL INDIA NEWS
धौलाना। राणा शिक्षण शिविर इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
एक दिन की प्रधानाचार्य बनी वैष्णवी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए, जिनकी सभी ने सराहना की।
उनकी नेतृत्व क्षमता, स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास से शिक्षक व कर्मचारी प्रभावित नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह राघव, शिक्षक मुकेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, राहिद अनवर, आशीष कुमार सहित अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे और छात्रा का उत्साहवर्धन किया।
शिक्षक राहिद अनवर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं और उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करते हैं। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह राघव ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति का छठा चरण संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin