HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के मानदेय को लेकर मंगलवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने विकास भवन पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित विकास भवन पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। बाद में मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को लंबे समय से उनकी मेहनताना नहीं मिला है, जिससे गरीब परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का भुगतान पिछले 75 दिनों से लंबित है और करीब दो हजार करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योजना को लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ माह से मानदेय नहीं दिया गया है।
अरविंद शर्मा ने कहा कि होली से पहले ही पार्टी नेतृत्व ने चेतावनी दी थी कि यदि जॉब कार्ड धारकों और कर्मचारियों का भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों का हक दबाना अन्याय है और सरकार को तुरंत बकाया भुगतान करना चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, डॉ. वी.सी. शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, रघुवीर सिंह, नरेश भाटी, लाल बहादुर, रवींद्र गुर्जर, कपिल शर्मा, यशपाल ढीलौर, गौरव गर्ग, बिजेंद्र त्यागी, नफीस खां, सुरेंद्र सिंह, सुबोध शास्त्री, संजय छाबड़ा, कुसुम लता, लोकपाल सागर, खुशनूद, आदेश शर्मा, अब्दुल कलाम, अफजाल आढ़ती, देवेंद्र कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, सुखपाल गौतम, गोपाल भारती, महबूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin