Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मौसम में उतार-चढ़ाव, धूप से बढ़ी गर्मी; कल बारिश के संकेत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मार्च के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी सुबह कोहरा दिखाई दे रहा है तो कभी दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

कुछ दिन पहले तक सुबह के समय अचानक कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई थी, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई थी। इसके बाद मौसम साफ होते ही धूप तेज हो गई और तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जाने लगी।

अब दिन के साथ-साथ रात के समय भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। धूप तेज होने के कारण लोग दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं। कई घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और कूलर का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के आसपास मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इसके कारण बारिश के साथ तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है।