Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए संपत्ति का बैनामा करने के मामले में कपूरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम सपनावत क्षेत्र से दबोचकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी के अनुसार मामला बीएनएस की धाराओं में दर्ज था, जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर संपत्ति के बैनामे में धोखाधड़ी की। मामले की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र श्योराज निवासी ग्राम करीमपुर भाईपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़, राजकुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम सपनावत थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ तथा सोनी पत्नी करमवीर निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।


थाना प्रभारी ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जनपद में भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती बरतते हुए ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।