HALCHAL INDIA NEWS
नगर हापुड़ में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए 24 फरवरी 2026 को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चालकों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है।
जांच के दौरान प्रमुख प्रतिष्ठानों जैसे Domino's और Blinkit के बाहर पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि ग्राहकों के वाहन सड़क पर न खड़े हों और उचित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर चालकों को वैध दस्तावेज दुरुस्त रखने और नियमों के अनुसार वाहन चलाने की हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान ओवरस्पीड में 143 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गलत पार्किंग में पाए गए 19 वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया। विभिन्न अन्य उल्लंघनों में 14 वाहनों को निरुद्ध किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 8.05 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्ती जारी रहेगी।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin