HALCHAL INDIA NEWS
बाबूगढ़ में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2023 में कपूरा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि जनवरी 2026 में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी छोटी बच्ची को उससे अलग कर दिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin