HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही पशु डेयरियों को लेकर नगर पालिका ने सख्त कदम उठाए हैं। स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ने और स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए पालिका प्रशासन ने करीब 250 अवैध डेयरियों को नोटिस जारी किया है। इन डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका के अनुसार, डेयरियों के कारण सड़कों पर गोबर फैल रहा है, नालियों में गंदगी जमा हो रही है और आसपास के इलाकों में बदबू की समस्या बढ़ रही है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
शहरी क्षेत्र में डेयरियों पर प्रतिबंध
सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका सीमा में लगभग 300 डेयरियां अवैध रूप से चल रही हैं। एनजीटी के निर्देशों के बाद शहरी क्षेत्र में पशु डेयरियों का संचालन नियमों के खिलाफ है, फिर भी कई स्थानों पर यह गतिविधि जारी है।
जलनिकासी हो रही बाधित
डेयरियों से निकलने वाला कचरा और गोबर नालों में पहुंचने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निवाजीपुरा, सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी, स्वर्ग आश्रम रोड, केशवनगर, त्यागीनगर, एलएन रोड सहित कई इलाकों में नालों की स्थिति खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
हाल ही में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निरीक्षण के दौरान भी अधिकारियों ने अवैध डेयरियों को जलभराव और गंदगी का बड़ा कारण बताया था।
जुर्माने की चेतावनी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नोटिस जारी कर दिए गए हैं और नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin