HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को थाना धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मसूरी-गुलावठी रोड स्थित पिपलैड़ा बॉर्डर से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जाकिर पुत्र मुन्ने खां निवासी करीम कॉलोनी पिपलैड़ा थाना धौलाना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न के बाद पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में पति की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे नामजद करते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी पिपलैड़ा बॉर्डर की ओर देखा गया है। इसके बाद थाना धौलाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।








.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin