HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक रहे मदन चौहान पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। घटना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरणपुर के पास की बताई जा रही है, जहां कार सवार बदमाशों ने उन पर फायर करने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री मदन चौहान अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन युवक अचानक उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए पिस्टल निकाल ली और शीशे पर सटाकर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली चूक गई।
घटना के बाद जब सुरक्षाकर्मी गाड़ी से बाहर निकले तो हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले को लेकर पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन संयोगवश फायर मिस हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पूर्व मंत्री मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin