HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पिलखुवा की तंग और संकरी गलियों में लंबे समय से फैला अतिक्रमण आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। हालात ऐसे थे कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता था और महज दो मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। जनता की इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिलखुवा थाना प्रभारी मनीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया और अतिक्रमण के खिलाफ दमदार अभियान चलाया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तंग गलियों और मुख्य सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। सड़कों के बीच तक ठेले, दुकानों का सामान और अवैध पार्किंग ने यातायात को पूरी तरह बाधित कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आसान नहीं थी, क्योंकि दुकानदारों और ठेले वालों ने सड़क को ही अपना कारोबार स्थल बना लिया था, लेकिन मनीष चौहान ने सख्ती और स्पष्ट चेतावनी के साथ अभियान को अंजाम तक पहुंचाया।
सबसे पहले सड़क पर खड़े ठेले वालों को चेतावनी देते हुए उन्हें तुरंत हटवाया गया और साफ शब्दों में कहा गया कि भविष्य में अतिक्रमण फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए कि सड़क पर फैला सामान तत्काल हटाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे। पुलिस की सख्ती के आगे अतिक्रमणकारियों को झुकना पड़ा और देखते ही देखते सड़कें खाली हो गईं।
अतिक्रमण हटने के बाद पिलखुवा की सड़कों का नजारा पूरी तरह बदल गया। जहां पहले हर समय जाम लगा रहता था, वहां अब यातायात सुचारू रूप से चलता नजर आया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए थाना प्रभारी मनीष चौहान की इस ‘सिंघम’ कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी, ताकि पिलखुवा अतिक्रमण मुक्त बना रहे।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin