HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के ग्रामीण इलाकों में संचालित रोडवेज की आठ बसों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत खुर्जा और कौशांबी डिपो के अधीन कर दिया गया है। हालांकि बस सेवाएं पहले की तरह तय ग्रामीण मार्गों पर चलती रहेंगी, लेकिन इससे हापुड़ डिपो के राजस्व पर असर पड़ने की संभावना है।
करीब छह महीने पहले परिवहन निगम द्वारा हापुड़ रोडवेज डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आठ मिनी बसें शुरू की गई थीं। इन बसों को हापुड़ से मुशर्रफपुर, मतनौरा, गढ़ी, फगौता और सपनावत जैसे मार्गों पर लगाया गया था। इससे बागड़पुर, बछलौता, छपकौली, अयादनगर समेत 20 से अधिक गांवों के लोगों को सफर में राहत मिली थी।
डिपो में रखरखाव और तकनीकी सुविधाओं की कमी के चलते इन बसों में से छह को खुर्जा डिपो और दो को कौशांबी डिपो से संबद्ध किया गया है। अब इन बसों की देखरेख, मरम्मत और सर्विसिंग की जिम्मेदारी संबंधित डिपो निभाएंगे, साथ ही आय भी वहीं दर्ज की जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि बसों का संचालन हापुड़ डिपो के चालक और परिचालक ही करेंगे। निर्धारित ग्रामीण रूटों पर सेवाएं जारी रहने से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin