Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सेहल गांव में अमृत सरोवर की हालत खराब, बनखंडा मार्ग पर लोगों को हो रही परेशानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सेहल गांव में बना अमृत सरोवर देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। सफाई न होने के कारण तालाब के आसपास गंदगी जमा हो गई है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तालाब के किनारे और रास्तों पर झाड़ियां फैल गई हैं। वहीं, उपले पाथे जाने से रास्ता संकरा हो गया है, जिसके चलते बनखंडा की ओर आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय अंधेरा और खराब रास्ता हादसों का कारण बन सकता है। कुछ स्थानों पर तालाब का पानी भी दूषित होने लगा है।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था, लेकिन नियमित निगरानी और रखरखाव न होने से कई गांवों में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

इस मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि अमृत सरोवरों की स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आवश्यक सुधार और पुनर्निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।