HALCHAL INDIA NEWS
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश एक बार फिर हिंसा में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एक फरवरी की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर दोनों ओर से लोग मारपीट कर रहे थे। झगड़े के दौरान गाली-गलौज और धमकियों का भी इस्तेमाल किया गया।
स्थिति बिगड़ती देख पीआरवी वाहन को बुलाया गया। पुलिस ने काफी प्रयास कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। पुलिस के दबाव बढ़ने पर सभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले।
उपनिरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin