HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। हाईवे पर लगे कई साइन बोर्ड खराब पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों को रास्ते की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही कई स्थानों से इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी हट चुके हैं, जिससे किसी हादसे या वाहन खराब होने की स्थिति में तुरंत मदद मिलना मुश्किल हो गया है।
रात के समय और कोहरे या बारिश जैसे मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। दिशा सूचक बोर्ड बंद होने से चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता कि आगे क्या स्थिति है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यदि हाईवे पर वाहन खराब हो जाए तो सहायता के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर नहीं आती।
स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार एनएचएआई अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द साइन बोर्ड दुरुस्त कराए जाएं और इमरजेंसी कॉल बॉक्स दोबारा लगाए जाएं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे का निरीक्षण कराया जाएगा और जहां भी कमी पाई जाएगी, उसे ठीक कराया जाएगा। सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।
इसके अलावा हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अवैध ठेले, दुकानों और अस्थायी निर्माण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह अतिक्रमण कभी भी गंभीर हादसे की वजह बन सकता है।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin