HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। शरीफपुर गांव निवासी दीपांशु की पत्नी निक्की ने बुधवार को एंबुलेंस के भीतर ही एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, निक्की को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तुरंत सरकारी एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी भारत सिंह और चालक पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे। महिला के साथ आशा कार्यकर्ता प्रियंका भी मौजूद रहीं।
एंबुलेंस जब महिला को अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को भांपते हुए आशा कार्यकर्ता और ईएमटी ने सावधानी बरतते हुए महिला की मदद की। उनके सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया और बच्ची का जन्म हुआ।
बच्ची के जन्म के बाद महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की जांच कर उपचार शुरू किया। बच्ची के सुरक्षित जन्म से परिजनों में खुशी का माहौल है।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin