HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर सभासदों ने गंभीर आपत्ति जताई है। सभासदों का कहना है कि पालिका में कई स्तरों पर प्रक्रियात्मक खामियां सामने आ रही हैं, जिससे पारदर्शिता, प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी धन के समुचित उपयोग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
सभासदों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों में शासनादेश, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, बोर्ड बैठक और विधिवत प्रस्ताव जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। इससे न केवल नियमों की अनदेखी हुई है, बल्कि वित्तीय अनुशासन पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
इसके साथ ही ब्रजघाट क्षेत्र में मेला आयोजन के नाम पर बेरी कटिंग, गोताखोर, नाविक आदि विभिन्न मदों में किए जा रहे भुगतानों की प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में है। सभासदों का कहना है कि इन भुगतानों की आवश्यकता, स्वीकृति और मानक प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर सभासद विनय सागर, अरुण गोड, प्रदीप निषाद, विनय यादव, इकराम नूर, अंकित कंसल सहित अन्य सभासद एकजुट होकर हापुड़ के अपर जिलाधिकारी से मिले और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। सभासदों ने कहा कि जांच के माध्यम से वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में नगर पालिका के सभी कार्य शासनादेशों और निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संचालित किए जा सकें।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin