Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एलएलबी परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग, एक अभ्यर्थी पर हुई कार्यवाही


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर तैनात निगरानी टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ लिया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रही प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। बुधवार को आयोजित एलएलबी परीक्षा में कुल 665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 531 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 134 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा आंतरिक उड़न दस्ते में मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम सहित अन्य शिक्षक भी सक्रिय रहे। इसी दौरान एक छात्र को पर्ची के माध्यम से अनुचित साधन अपनाते हुए पकड़ा गया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार पकड़े गए अभ्यर्थी से संबंधित रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।