HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में रात के समय चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एसपी आवास के नजदीक स्थित इस दफ्तर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, इंसकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के कैश रूम में रखे करीब 14 लाख रुपये चोरों ने उड़ा लिए। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब कार्यालय बंद था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सीधे कैश रूम तक पहुंच गए।
कैमरों में कैद हुई चोरी की पूरी साजिश
पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कंपनी कर्मचारी राहुल शर्मा, निवासी गांव दस्तोई, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात लगभग 12:30 बजे यह घटना हुई।
सुबह टूटा ताला देख मचा हड़कंप
अगली सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य दरवाजा टूटा मिला। जांच करने पर कैश रूम खाली पाया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, जरूरी साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया।
पुलिस टीमें अलर्ट, जल्द खुलासे का दावा
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और विभिन्न टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर नकदी बरामद की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin