HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। एक स्कूल के समीप हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक खराब हो जाने के कारण उसे क्रेन की सहायता से मेरठ से बुलंदशहर की दिशा में ले जाया जा रहा था। क्रेन चालक रविंद्र, पुत्र चंद्रपात, निवासी रायपुर मौजपुर, थाना शिकारपुर (बुलंदशहर) ट्रक को टो कर रहा था।
जैसे ही क्रेन और ट्रक पक्की चौकी के पास हाफिजपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने दोनों वाहनों में तेज टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक और क्रेन संतुलन खो बैठे और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटे।
बस चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे के दौरान बस चालक दिनेश, पुत्र राजपाल, निवासी पसारा, थाना अगोता (बुलंदशहर) बस के केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने हटवाए वाहन, जांच जारी
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin